Newswahni

Khagaria SP Wife Protest | Puja Singh Demands Custody Of Daughter


पटना5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी खगड़िया सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठ गई हैं।  - Dainik Bhaskar

एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी खगड़िया सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठ गई हैं।

एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी 6 साल की बेटी से मिलने और पति के साथ दोबारा घर बसाने की मांग को लेकर पूजा सिंह अब खगड़िया में एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गई हैं।

पटना में मुख्यमंत्री आवास, बिहार पुलिस मुख्यालय और महिला आयोग तक अपनी शिकायत लेकर पहुंच चुकी हैं। पूजा सिंह का आरोप है कि उनके पति उन्हें बेटी से दूर रख रहे हैं।

वह पति से तलाक नहीं चाहतीं, बल्कि उनके साथ दोबारा परिवार बसाना चाहती हैं। इस पूरे मामले में अब तक कई प्रशासनिक स्तर पर बातचीत और हस्तक्षेप हो चुके हैं, लेकिन विवाद का समाधान नहीं निकल पाया है।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठीं थीं

न्याय और बेटी से मिलाने की मांग को लेकर पूजा सिंह 1 नवंबर को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठ गई थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘भैया’ कहकर भावुक अपील करते हुए कहा था कि उन्हें उनकी 6 साल की बेटी से मिलवाया जाए।

धरने की जानकारी मिलने के बाद पटना पुलिस की महिला टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें समझाकर सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया। यहां करीब दो घंटे तक अधिकारियों के साथ बातचीत हुई। इस दौरान पूजा सिंह को आश्वासन दिया गया था कि खगड़िया एसपी को पटना बुलाया जाएगा। डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने बातचीत कराई जाएगी।

पटना डीएम ऑफिस के कैंपस में पूजा सिंह और पुलिस की टीम।(ये तस्वीर 1 नवंबर 2026 रविवार की है)

पटना डीएम ऑफिस के कैंपस में पूजा सिंह और पुलिस की टीम।(ये तस्वीर 1 नवंबर 2026 रविवार की है)

अधिकारियों पर पति का पक्ष लेने का आरोप लगाया था

प्रशासन के आश्वासन के बाद पूजा सिंह बिहार पुलिस मुख्यालय पहुंचीं थी। यहां उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। हालांकि, बातचीत के बाद वह संतुष्ट नहीं दिखीं।

मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए आरोप लगाया कि पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी उनके पति का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने एडीजी, आईजी और डीजीपी पर भी पति का समर्थन करने का आरोप लगाया।

पूजा सिंह का कहना था कि उनसे झूठा आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में भी उन्हें अपनी बेटी से नहीं मिलवाया गया।

दोबारा मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं, अनशन की दी चेतावनी

पुलिस मुख्यालय में हुई बातचीत से निराश होने के बाद पूजा सिंह एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गईं थी। यहां उन्होंने रोते हुए अपनी परेशानी बताई थी और कहा कि अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

‘तलाक नहीं चाहतीं, बेटी और पति के साथ ही रहेंगे’

पूजा सिंह का कहना है वह अपने पति से अलग नहीं होना चाहती हैं। न ही उनका मकसद किसी तरह का कानूनी विवाद खड़ा करना है। वह चाहती हैं कि उनका परिवार फिर से एक हो जाए।

हम अपनी बेटी और पति के साथ दोबारा घर बसाना चाहते हैं। पिछले 8-9 महीनों से अपनी 6 साल की बेटी से मिलने का मौका नहीं मिल रहा है। इसी परेशानी को लेकर लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रही हूं।

पूजा ने घर से भागकर भानु प्रताप से शादी की थी। (फोटो भानु प्रताप की पत्नी पूजा से मिली है।)

पूजा ने घर से भागकर भानु प्रताप से शादी की थी। (फोटो भानु प्रताप की पत्नी पूजा से मिली है।)

महिला आयोग में शिकायत से शुरू हुआ विवाद

पूजा सिंह ने सबसे पहले बिहार राज्य महिला आयोग में अपने पति आईपीएस भानु प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पति पर उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने खगड़िया एसपी को समन जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था।

इस घटनाक्रम के बाद भानु प्रताप सिंह 45 दिनों की लंबी छुट्टी पर चले गए थे। मामला धीरे-धीरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे के बीच चर्चा का विषय बन गया।

2016 में किया था प्रेम विवाह, संघर्ष के दिनों में साथ देने का दावा

पूजा सिंह के मुताबिक, उनकी और भानु प्रताप सिंह की शादी साल 2016 में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। उस समय भानु प्रताप सिंह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे और उनके पास नौकरी नहीं थी।

पूजा का दावा है कि उस दौरान उन्होंने एक निजी स्कूल में पढ़ाकर घर का खर्च चलाया और पति की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने भानु प्रताप सिंह के यूपीएससी की तैयारी के दौरान उनका साथ दिया।

बाद में भानु प्रताप सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास की और 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। वर्तमान में उनकी तैनाती खगड़िया के पुलिस अधीक्षक के पद पर है।

पूजा सिंह का आरोप है कि पति के आईपीएस अधिकारी बनने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आ गया। उनके अनुसार, पिछले कई महीनों से दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं हैं और उन्हें बेटी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

कुछ दिन पहले खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी राजस्थान के भरतपुर में अपने ससुराल पहुंचीं थी। उनका आरोप था कि गेट नहीं खोला गया।

कुछ दिन पहले खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी राजस्थान के भरतपुर में अपने ससुराल पहुंचीं थी। उनका आरोप था कि गेट नहीं खोला गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top