Newswahni

टकटकी लगाए दुनिया को ट्रंप ने दिया बड़ा झटका होर्मुज पर फंसा पेंच ईरान कर रहा वसूली की तैयारी तो कब खत्म होगा…



Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम अपना पहला संबोधन किया। ट्रंप के इस संबोधन पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई थी। किसी को उम्‍मीद थी कि ट्रंप युद्ध विराम का ऐलान कर सकते हैं तो कोई होर्मुज पर किसी फैसले की उम्मीद पाले हुए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्‍कि होर्मुज पर फंसा पेंच और बढ़ गया। अब सबसे सवाल ये है कि इस जंग का अंत कब होगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तेज और निर्णायक जीत हासिल कर ली है और युद्ध अब अंत की ओर बढ़ रहा है। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के प्रमुख रणनीतिक लक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं। उन्होंने इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास की सबसे प्रभावशाली और सटीक कार्रवाइयों में से एक बताया। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के प्रमुख रणनीतिक लक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

होमुर्ज पर फंसा पेंच, ट्रंप ने कहा- हमें खुलवाने की जरूरत नहीं

जंग के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर खड़े हुए संकट पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपना पल्‍ला झाड़ लिया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि हमें होर्मुज से तेल लेने की कोई जरूरत नहीं है, जिसे यहां से तेल चाहिए वो इस रास्‍ते को अपने आप खुलवा ले। ट्रंप के इस बयान से लग रहा है कि होर्मुज पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपना मूड बदल लिया है। साथ ही उनके बयान से ये भी संकेत मिल रहे हैं कि होर्मुज स्‍ट्रेट में जारी संकट फिलहाल टलता नजर नहीं आ रहा है। दुनियाभर में ऊर्जा संकट लंबा खिंच सकता है।

होर्मुज स्‍ट्रेट से पल्‍ला झाड़ते हुए डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, “अमेरिका स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से लगभग न के बराबर तेल लेता है। हमें इसकी जरूरत नहीं है। जो देश होर्मुज से तेल लेना चाहते करते हैं, उन्हें इस मार्ग का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें इसे सुरक्षित रखना चाहिए और इसकी रक्षा करनी चाहिए, हमें ऐसी कोई जरूरत नहीं है। ईरान के साथ हमारी जंग खत्‍म होगी, तो अपने आप ये रास्‍ता सभी के लिए खुल जाएगा।”

इधर टोल वसूलने की तैयारी कर रहा ईरान

ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह अपने कंट्रोल में लेने की ओर बढ़ रहा है। अब ईरान यहां से गुजरने वाले जहाजों से टोल लेने की व्यवस्था भी शुरू करने में है और इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है। ईरान ने अब होर्मुज के लारक द्वीप को सहारा बनाया है, जिसके जरिए वो होर्मुज के शिप ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहा है। ये वो ही द्वीप है, जिसे होर्मुज का ‘टोल प्लाजा’ भी कहा जा सकता है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top