
IND vs NZ Final Viral: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरूआत दी और छक्को-चौकों की बारिश कर दी। इस पर दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड बॉलर्स के मजे ले लिए। दिलचस्प है कि इसपर अहमदाबाद पुलिस का भी रिप्लाई आया, जिसे पढ़ने के बाद किसी की हंसी नहीं रुक रही।
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में जब भारतीय बल्लेबाजों ने कीवियों की गेंद को स्टैंड्स में पहुंचाना शुरू किया, तो दिल्ली पुलिस ने रहा नही गया। उन्होंने न्यूजीलैंड के मजे लेने के लिए अहमदाबाद पुलिस से कहा, ‘डियर @AhmedabadPolice, आपको कीवी खिलाड़ियों से बॉल गायब होने की शिकायतें मिल सकती हैं। लेकिन, इसे सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमारे बैट्समैन हैं, जो उन्हें स्टैंड्स में भेज रहे हैं।’
अहमदाबाद पुलिस ने किया रिप्लाई
दिल्ली पुलिस के पोस्ट के जवाब में अहमदाबाद पुलिस ने भी मजे लेते हुए उनसे कहा कि यह बात हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद! हमने इस मामले की सूचना पुलिस के बड़े अधिकारियों को दे दी गई है। बता दें, दोनों प्रशासनों के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।