Newswahni

अगले दिनों में दस्तक देगा मानसून किमी घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान



उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के लिए राहत की खबर है। देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान गिरने से मौसम ‘कूल-कूल’ हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक   आज यानी 31 मई को उत्तर-पश्चिमी, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के इलाकों में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान और तेज हवाएं चलने की आशंका है। 

केरल और अरब सागर में तेजी से बढ़ रहा है मानसून

मौसम विभाग IMD ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 3-4 दिनों के भीतर मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के बचे हुए हिस्सों में भी मानसून जल्द सक्रिय हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बदलते मौसम को देखते हुए आम जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली-यूपी में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

तेज हवाओं और प्री-मानसून बारिश के कारण उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी हीटवेव का प्रकोप कम हो गया है। पहाड़ी और मैदानी राज्यों के लिए अलर्ट जारी है। आपको बता दें, 31 मई, 1 जून और 5 जून को गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और तेज आंधी की संभावना है। पंजाब में 31 मई से 5 जून तक, जबकि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 1 से 4 जून के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

यूपी में 1 जून को बारिश, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी दी गई है। वहीं, राजस्थान में अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 2 जून को पूर्वी राजस्थान में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलेगी।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे कि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 3 से 6 जून के बीच गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मई के आखिरी दिन और जून के शुरुआती हफ्ते में भारी वर्षा का अनुमान है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत के तेलंगाना में 6 जून तक और तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल में 2 से 4 जून के बीच भारी बारिश होगी। इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पूर्वी भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट 

ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी जून के पहले सप्ताह तक छिटपुट बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। विशेष रूप से ओडिशा में आज और कल 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें – रोज सुबह खाली पेट खाएं यह छोटा सा फल, वजन घटाने के साथ चेहरे पर लाएगा गजब का ग्लो



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top