Newswahni

अप्रैल तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा देशभर का मौसम…



IMD Weather Update: देशभर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। IMD के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार 6 अप्रैल तक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई, ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कल (2 अप्रैल) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट से लेकर कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।  

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 से 6 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, तूफान और तेज हवाओं का खतरा बताया जा रहा है। इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश, गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी भारत में भी बारिश के आसार

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान आ सकता है। झारखंड में 1 और 4 अप्रैल, बिहार में 1 और 6 अप्रैल और ओडिशा में 1 से 4 अप्रैल के बीच ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।  

5 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। खासतौर पर 3 और 4 अप्रैल को चरम गतिविधि के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी नियमित रूप से चेक करें और सतर्क रहें। खेतों के काम के दौरान सावधानी बरतें। साथ ही पहाड़ों में यात्रा करने जा रहे हैं तो सावधानी बरतें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top