Newswahni

भारत के राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम पढ़ें ताजा अपडेट…


IMD Weather Alert

आज का मौसम 25 मार्च | Image:
Republic

IMD Weather Alert: IMD ने देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। क्योंकि अगले 24 से 48 घंटे में दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय होने जा रहे हैं। इसके असर से उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज आंधी और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने कुल 22 राज्यों के लिए ये चेतावनी जारी की है। 

उत्तर भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट 

कल 26 मार्च से ये मौसम अपडेट सक्रिय हो जाएगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 26 से 30 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा हवाएं चलेंगी। राजस्थान में 28 से 30 मार्च को छिटपुट मध्यम बारिश का अलर्ट है।

पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार

27 और 28 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नागालैंड में 28 मार्च को तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा, पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।  

25 से 29 मार्च तक हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश के आसार हैं। बिहार, ओडिशा और झारखंड में 26 से 29 मार्च को गरज-चमक के साथ छिटपुट से तेज बारिश और 30-50 किमी/घंटा हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

25 मार्च को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 26-27 मार्च को बारिश और बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक हो सकती है। 29 मार्च तक आंधी-बारिश का दौर इसी तरह जारी रह सकता है।

यूपी, बिहार और राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम  

उत्तर प्रदेश में भी 28 मार्च तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। बिहार में 27-28 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं, राजस्थान में भी 28-30 मार्च को छिटपुट बारिश संभव है।

25 मार्च: प्रमुख शहरों का तापमान    

दिल्ली: 32°C / 20°C  
मुंबई: 31°C / 26°C  
चेन्नई: 32°C / 25°C  
कोलकाता: 34°C / 24°C  
लखनऊ: 33°C / 19°C  
पटना: 33°C / 19°C  
जयपुर: 32°C / 21°C  
शिमला: 21°C / 11°C

IMD के मुताबिक, आज (25 मार्च) मौसम सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है। आंधी और बारिश के चलते दिन में अंधेरा छा सकता है। बारिश का दौर भी 29 मार्च तक इसी तरह जारी रहने वाला है। इसलिए बेवजह यात्रा करने से बचें, तूफान के वक्त घर के अंदर रहें।

यह भी पढ़ें: Delhi: करोल बाग में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई की मौत



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top