Newswahni

कौन है बाबा की पत्नी कैसे हुई मुलाकात क्या है कपल का फ्यूचर प्लान



IIT Baba wife Pratika: वायरल ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से चर्चित अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है। अभय सिंह ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बेंगलुरु की इंजीनियर प्रतिका से विवाह कर लिया है। हालांकि यह शादी कुछ समय तक गुप्त रखी गई थी और इसकी जानकारी अब सामने आई है।

अभय और प्रतिका की शादी हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में हुई थी। यह सिंपल और आध्यात्मिक माहौल में आयोजित समारोह था। शादी की खबर तब सामने आई जब बाबा ने अपनी पत्नी को हरियाणा के झज्जर स्थित अपने पैतृक घर लेकर पहुंचे, जहां परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया।

प्रतिका बेंगलुरु की रहने वाली एक इंजीनियर हैं। उन्होंने मंगलौर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। इसके बाद उन्होंने MIT Manipal से खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

आध्यात्मिक जुड़ाव ने बनाया रिश्ता

अभय और प्रतिका की मुलाकात करीब एक साल पहले कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के आश्रम में हुई थी। दोनों की सोच और लाइफ के गोल एक जैसे थे, खासतौर पर आध्यात्मिकता को लेकर उनकी गहरी रुचि ने उन्हें करीब ला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दंपत्ति अब सनातन मूल्यों पर आधारित एक शैक्षणिक संस्थान शुरू करने की योजना बना रहा है, जहां आध्यात्मिक शिक्षा और जीवन मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभय सिंह, जिन्हें ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से जाना जाता है, 2025 के महाकुंभ के दौरान काफी चर्चा में आए थे। हरियाणा में जन्मे अभय ने IIT Bombay से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने कनाडा में एक उच्च वेतन वाली नौकरी भी की, लेकिन जीवन में अर्थ की तलाश और मानसिक संघर्ष के चलते उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top