Newswahni

छात्र की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज नवादा के वारिसलीगंज में निकाला गया कैंडल मार्च पिता ने दोस्तों पर हत्या का…




नवादा में 6 दिन पहले आईआईटी रुड़की के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद CRPF जवान पिता लगातार हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं रविवार 24 मई को देर रात घटना के विरोध में जिला परिषद डाक बंगला से शहीद चंदन चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों स्थानीय युवा, महिलाएं और आम नागरिक शामिल हुए। भाजपा की पूर्व विधायक अरुणा देवी भी मार्च में मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने “धर्मराज को न्याय दो” और “हत्या के दोषियों पर कार्रवाई हो” जैसे नारे लगाए। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि दी और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन नवादा लोकसभा सांसद विवेक ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने धर्मराज के परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। परिवार न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है और स्थानीय स्तर पर लगातार प्रदर्शन व आंदोलन की तैयारी चल रही है। मृतक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव निवासी हेमंत राज के बेटे धर्मराज कुमार(21) के रूप में हुई है। वो रुड़की IIT में बीटेक की पढ़ाई करता था। सेकंड ईयर का पेपर देकर 2 महीने की छुट्टी पर घर आया था। दोस्तों के साथ ककोलत जलप्रपात गया था घूमने 19 मई मंगलवार की शाम करीब 5 बजे धर्मराज कुमार अपने दो दोस्तों के साथ ककोलत जलप्रपात घूमने और स्नान करने गया था। जलप्रपात बंद होने के कारण तीनों युवक जंगल के रास्ते करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर प्रतिबंधित अमझर कुंड पहुंच गए। वहां संकीर्ण पथरीले मार्ग से कुंड के किनारे पहुंचकर स्नान करने लगे। इसी दौरान धर्मराज गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस और वन विभाग की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद किया गया। परिवार का आरोप है कि कुछ साथी छात्रों ने ईर्ष्या के कारण साजिश रचकर उन्हें गहरे पानी में धकेल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस मेधावी छात्र की मौत को लेकर गहरा सदमा और नाराजगी है। CBI जांच की मांग कर रहे पिता मृतक के पिता हेमंत राज ने बताया कि 2 लड़के मेरे बेटे को घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है। मैं खुद CRPF में जवान हूं, देश की सेवा करता हूं। लेकिन आज अपने बच्चे को ही नहीं बचा पाया। सरकार और सीएम से मेरी मांग है कि इस मामले में CBI जांच करवाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top