Newswahni

लगातार दूसरी बार पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा सुबह बजे शुरू होगा समारोह मोदी भी करेंगे शिरकत…



Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। आज (12 मई) खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शिरकत कर सकते हैं।

ये 4 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

हिमंता के साथ चार विधायक भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और एक महिला नेता अजंता नियोग शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां 

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सरमा और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। BJP के असम प्रवक्ता ध्रुबज्योति माराल ने मुताबिक समारोह में एक लाख से ज्यादा हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कई पुलिस बटालियनों और सुरक्षा एजेंसियों को यहां तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार समारोह स्थल पर तीन मंच होंगे। शपथ ग्रहण मुख्य मंच पर होगा जहां पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सरमा और केंद्रीय मंत्री बैठेंगे।

असम में NDA सरकार का यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। साल 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी। वहीं, साल 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बार 2026 में उनके नेतृत्व में NDA ने असम चुनाव में शानदार परफॉर्म करते हुए सेंचुरी लगाई।  

इस बार NDA ने विधानसभा चुनावों में 126 सदस्यीय सदन में रिकार्ड 102 सीटें जीतीं हैं, जिसमें भाजपा ने अकेले 82 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, सहयोगी दलों असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें जीतीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top