Newswahni

यमुनानगर में के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर राउंड फायरिंग मोस्टवांडेट शुभम पंडित और नोनी राणा ने ली जिम्मेदारी…



Yamunanagar Factory Firing: हरियाणा के यमुनानगर में देर रात INLD के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री ‘ट्रेनॉक्स लैमिनेट कंपनी’ पर 2 नकाबपोश बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की। रात करीब 10 बजे दोनों बदमाशों ने फैक्ट्री गेट पर 8 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां गेट को चीरती हुई अंदर खड़े ट्रक तक पहुंची। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद दोनों बदमाश भी मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की जिम्मेदारी किसने ली?

वारदात के कुछ घंटे बाद ही मोस्टवांटेड अपराधी शुभम पंडित और नोनी राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस फायरिंग की पूरी जिम्मेदारी ले ली। शुभम पंडित ने लिखा-  ‘जय बजरंग बली, राम-राम सभी भाइयों को। यह जो दिलबाग सिंह MLA की प्लाईवुड फैक्ट्री पर फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेदारी मैं शुभम पंडित और मेरा भाई नोनी राणा लेते हैं। यह उनके पार्टनर को चेतावनी है। यह तो सिर्फ ट्रेलर था। जो भी दिलबाग के साथ मिलकर काम करेगा, अपनी तैयारी कर लो। किसी को फोन नहीं किया जाएगा। जो हमारी कॉल को नजरअंदाज कर रहे हैं, वे सब अपनी तैयारी कर लें। जितने भी हमारे दुश्मन हैं, जो हमारे बारे में गलत बोलते हैं, उन सभी को बहुत जल्द परिणाम दिया जाएगा।’ 

घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची। एसपी कमलदीप गोयल ने खुद फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों को तुरंत आरोपियों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से 8 गोलियों के खोल बरामद किए। फिलहाल आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। पुलिस अलग-अलग एंगलों से मामले की छानबीन कर रही है।

शुरुआती जांच में इसे दहशत फैलाने की कोशिश माना जा रहा था। एसपी गोयल ने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड नवजोत ने बताया कि वह गेट के पास सिक्योरिटी रूम में ड्यूटी पर थे। अचानक दो युवक नकाब पहने हुए आए और बिना कुछ बोले गेट पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वो सभी डर गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई। इस मामले लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। बतादें फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।    



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top