Newswahni

कैसे लव जिहाद के जाल में फंसती हैं आपकी बेटियां महाकुंभ वायरल साध्वी ने मोहम्मद अशहर के ईमेल दिखाकर गिनाए कारण…



Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 में वायरल हुए कई चेहरे अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इनमें एक नाम हर्षा रिछारिया का भी है। हर्षा महाकुंभ में ‘सबसे सुंदर साध्वी’ के नाम से मशहूर हुई थीं। वो अब एक बार फिर चर्चाओं में आई हैं। हर्षा ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि हिंदू लड़कियां कैसे लव जिहाद में फंसती हैं? उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में हर्षा बताती हैं कि उन्हें मोहम्मद अशहर नाम की एक आईडी से कोई शख्स मेल कर रहा है और उनके बारे में जानना चाह रहा है। वो स्क्रीनशॉट दिखाकर कहती हैं कि यहीं से लव जिहाद की शुरुआत होती है और यह भी कहती हैं कि इसमें कमी सिर्फ और सिर्फ हमारे धर्म के लोगों की होती है।

हर्षा को शख्स कर रहा लगातार मेल

2 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में हर्षा रिछारिया कहती हैं, “मैं एक बात बताती हूं आपको। हो सकता है बहुत से लोगों को मिर्ची लगे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे कुछ मेल मिले एक व्यक्ति के पिछले कुछ दिनों में, जिसने बराबर मुझसे ये पूछा कि तुम कैसी हो? कहां हो? कोई खबर नहीं है तुम्हारी, तबीयत ठीक है या नहीं है? तुम कोई पोस्ट क्यों नहीं डाल रही हो?”

वो आगे बताती हैं कि शख्स ने उनसे कहा कि देखो, हर्षा ये सब चीजें नाम-फेम और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ठीक है, लेकिन अंत में इससे घर नहीं चलता। इससे इनकम नहीं होती, उसके लिए क्या फ्यूचर प्लान है? तुम मुझसे शेयर कर सकती हो।

हर्षा ने कहा कि उस शख्स ने उन्हें कई मेल किए और बाकी लोगों की तरह उन्हें फेक, पाखंडी नहीं बोला। उसने मुझे मेल करके  पूछा मेरे बारे में। मैं आपको बताती हूं कि आपकी हूं कि आपकी बेटियां लव जिहाद में कैसे फंसती हैं।

बोलीं- जब हमें अपने धर्म के लोगों की जरूरत होती है, तब वो…

महाकुंभ वायरल साध्वी ने इसके लिए जिम्मेदार खुद के धर्म को बताया। उन्होंने कहा कि किस तरह जब हमें अपने धर्म के लोगों की जरूरत होती है, तब वो हमारा मजाक उड़ाने में व्यस्त होते हैं। वो हमें फेक, पाखंडी, झूठा, मक्कार, पता नहीं क्या-क्या कहने में व्यस्त होते हैं। तब वो ये बोलने में व्यस्त होते हैं कि ये तो दिखावा कर रही है।

हर्षा ने कहा कि जब आप उस इंसान को मेंटली, इमोशनली हैरेस कर देते हो, तब वो कमी दूसरे धर्म के लोग नोटिस करते हैं और तब उन्हें समझ में आ जाता है कि ये लड़की टूटी हुई है। ये लड़की परेशान है, इसे कंधे की जरूरत है, इसे साथ की जरूरत है। तब वो लोग साथ बनकर आते हैं। तब वो ये यकीन दिलाते हैं कि देखों मैंने तुम्हें तब समझा जब कोई और तुम्हें सुनने तक को राजी नहीं था।

‘ऐसे होती है ब्रेनवॉश और लव जिहाद की शुरुआत’

उन्होंने आगे कहा कि तब किस तरह उस लड़की को ऐसा लगता है कि इससे अच्छा मेरे लिए कौन हो सकता है। जब उसके खुद के धर्म के लोगों ने उसे नहीं समझा, उसके अपनों ने उसे नहीं सुना। तब ये इंसान तो मेरी जिंदगी में फरिश्ता बनकर आया है और तब वो उस लड़के के कंधे पर सिर रखकर रोने लगती है। यहां से शुरुआत होती है ब्रेनवॉश की और लव जिहाद की। हर्षा ने इसे कड़वी सच्चाई बताया।

यह भी पढ़ें: ‘डकैत को हीरो न बनाएं…’, बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रहे ‘धुरंधर 2’ को लेकर CM योगी ने फिल्म मेकर्स को दी नसीहत



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top