Newswahni

कैंपस में प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा अस्पताल कर्मी पर लाख की संपत्ति ऐंठने का आरोप लड़की बोली भरोसा देकर शादी से…




पूर्णिया जीएमसीएच में प्रेमी जोड़े के विवाद पर घंटों हंगामा हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना जीएमसीएच के बच्चा वार्ड के सामने की बताई जा रही है। युवती और उसके परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लाखों रुपए-जेवर लेने का आरोप लगाया है। वहीं, युवक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आरोपी युवक जीएमसीएच में ईसीजी कर्मी के रूप में कार्यरत है। कसबा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद का रहने वाला है। जबकि युवती डगरूआ थाना क्षेत्र की निवासी है। दोनों एक ही समुदाय से है। ‘भरोसा देकर पैसे और जेवर लिए थे’ युवती ने बताया कि पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों की फोन पर अक्सर घंटों बातचीत होती थी। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और कई बार मिलने के लिए जीएमसीएच भी बुलाया। दोनों कई बार बाहर भी घूमने गए थे। शादी का भरोसा देकर कई बार पैसे और जेवर लिए। रविवार को उससे मिलने जीएमसीएच गई थी। वहां युवक ने कथित तौर पर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब उसने अपने पैसे और जेवर वापस मांगे तो लौटाने से भी मना कर दिया। सोमवार को जब युवक अस्पताल से निकलने की कोशिश कर रहा था, तब उसने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। ‘लड़का शादी से पीछे हट रहा है’ युवती के चाचा और मामा ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर करीब 6 लाख के जेवर और 4 लाख नकद ले लिए। अब शादी से पीछे हट रहा है और पैसे लौटाने से भी इनकार कर रहा है। विवाद के दौरान परिजन युवक को अस्पताल परिसर से बाहर ले जाने लगे, जिसका अस्पताल कर्मियों ने विरोध किया। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ‘लड़की से सामान्य बातचीत होती थी’ वहीं, आरोपी युवक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने युवती से कभी प्रेम नहीं किया और न ही शादी का कोई वादा किया। उसने युवती से कोई जेवर या रुपए नहीं लिए हैं। युवती से केवल सामान्य बातचीत होती थी और दोनों के बीच किसी प्रकार का संबंध नहीं था। ‘आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई’ मामले में फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि अस्पताल परिसर में हंगामे की सूचना मिलने पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और भीड़ हटाई। अब तक युवती पक्ष की ओर से थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top