Newswahni

खून के बदले खून चाहिए साहब बकरीद के दिन साल के सूर्या की हुई हत्या मां ने मोदी योगी से मांगा इंसाफ…



Ghaziabad Surya Murder: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या की निर्मम हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तीन नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जिनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी और उसका परिवार फरार चल रहा है। वहीं सूर्या की मां अपने लाल को खोने के गम से टूटकर बिखर गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सूर्या की हत्या मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहले 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इन्हीं में से तीन नामजद को धर दबोचा है। जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आसिफ, फरहान और नवाब शामिल हैं। जबकि मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद को ढूंढा जा रहा है।

सूर्या पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

गाजियाबाद के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव कहा, ’28 मई को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे थाना क्षेत्र खोड़ा में एक किशोर को चाकू लगने की घटना संज्ञान में आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की  टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से हुए घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 मई को दोपहर लगभग 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।’

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा, ‘इसी क्रम में आज तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पूरे प्रकरण में पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।’

मां ने PM मोदी-योगी से लगाई न्याय की गुहार

उधर, सूर्या के परिवार में मातम छाया हुआ है। बेटे को खोने के बाद मां पूरी तरह से टूटकर बिखर गई है। पीड़ित मां का सीधे तौर पर कहना है कि खून के बदले खून चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है, मुझे इंसाफ चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा, पड़ोसियों में भी पूरी घटना के बाद से आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top