Newswahni

दोस्तों को अप्रैल फूल बनाने के मजेदार तरीके के बिल्कुल नए प्रैंक आइडिया हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी…



April Fools Day 2026: एक अप्रैल को अप्रैल फूल दिवस मनाया जाता है। इस दिन छोटे-छोटे मजाक से रिश्ते और मजबूत बनाएं जाते हैं। इस दिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ आप छोटे-मोटे मजाक कर सकते हैं, जिससे पहले चौंकने वाले रिएक्शन मिलेंगे और फिर बाद में आप उन्हें गले मिलकर बता सकते हैं कि ये सिर्फ मजाक था। यही तो है रिश्तों की मिठास। इस परंपरा को लोग खूब मनाते हैं। तो हम आज ऐसी ही कुछ प्रैक्स आईडिया लेकर आए हैं जो सुरक्षित और बेहद मजेदार हैं। ये प्रैंक्स आपको और आपके दोस्तों को लोट-पोट कर देंगे।

1. दोस्त ने भेजा ‘फ्री iPhone 17’ का लिंक 

अपने दोस्त को एक नकली लिंक भेजें जिसमें लिखा हो- ”फ्री iPhone 16 जीत गए, क्लिक करें।” जैसे ही वो क्लिक करेगा, आप उन्हें फोन कर देना। उनका रिएक्शन सुनकर आपको बड़ा मजा आएगा।

2. बॉस का फोन

दोस्त नहा रहा हो या बाहर हो, तो कहें ‘बॉस का कॉल आया था, बहुत गुस्सा कर रहे थे’, फोन में लास्ट डायल्ड नंबर बॉस का रखें। दोस्त घबरा जाएगा और आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

3. नकली शादी का कार्ड या प्रेग्नेंसी सरप्राइज

खुद से नकली शादी कार्ड बनाकर सिंगल दोस्तों को भेजें। या गर्लफ्रेंड को भेजे, गर्लफ्रेंड ये भी प्रैंक कर सकती हैं कि “मैं प्रेग्नेंट हूं”। इससे हर कोई हैरान रह जाएगा।

4. प्रैंक कॉल- ‘आपके खिलाफ कंप्लेंट है’

नए नंबर से कॉल करके कहें कि पुलिस स्टेशन से बोल रहे हैं और कंप्लेंट आई है। दोस्त का घबराया चेहरा देखकर बाद में सच बताकर गले लगाएं।

5. ओरियो में टूथपेस्ट प्रैंक

ओरियो की क्रीम निकालकर उसमें थोड़ा टूथपेस्ट भर दें। दोस्त को ऑफर करें। हल्का रखें ताकि मजाक ही रहे।

6. 25 हजार रुपये गिरे मिरे…

अंजान नंबर से फोन करके कहें ’25 हजार रुपये मिले हैं, उसपर आपका नाम और नंबर लिखा है’। दोस्त उतावला हो जाएगा। थोड़ी देर बाद सच बताएं।

7. फ्री-मूवी टिकट

सिनेमा प्रेमी दोस्त को डुप्लीकेट वाउचर दें। हॉल पहुंचकर जब पता चलेगा तो फोन पर ‘अप्रैल फूल’ कहकर हंसी छूट जाएगी।

8. भाई सुन, पंगा हो गया है… (2026 का बिल्कुल नया आइडिया)

जान-पहचान वाले दोस्त को फोन कर कहें ‘भाई पंगा हो गया है, तुरंत आ’, वो भागता हुआ आएगा और आपको देखकर पहले तो गुस्सा, फिर खूब हंसी।

प्रैंक करते समय ये जरूर याद रखें
• किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे
• खतरनाक चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें
• बच्चों और बुजुर्गों के साथ सावधानी बरतें
• मजाक के बाद तुरंत सच बता दें  

ध्यान रहे ये प्रैंक्स सिर्फ हंसी के लिए हैं। जिससे दोस्ती को और गहरा और खूबसूरत बनाया जा सके। 1 अप्रैल को सुरक्षित तरीके से मस्ती करें और यादें बनाएं। हैप्पी अप्रैल फूल 2026।

यह भी पढ़ें: 4 साल के मासूम बच्चे को पटक-पटक कर अधमरा किया, रूह कंपाने वाला VIDEO



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top