Newswahni

पार्टी में बगावत के बीच ममता बनर्जी पर एक और मुसीबत अब कोलकाता में दर्ज हुई जानिए पूरा मामला…



FIR on Mamata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी चौतरफा मुसीबतों से घिरी हुई हैं। चुनाव हारने और हाथ से सत्ता गंवाने के बाद उनकी पार्टी बुरी तरह से बिखरती नजर आ रही है। इस बीच ममता और उनके करीबियों के खिलाफ एक के बाद एक केस भी दर्ज हो रहे हैं। ताजा मामला हेट स्पीच से जुड़ा है, जिसको लेकर ममता के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज हुई है। 

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के मंच से ममता बनर्जी पर कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। मामले को लेकर BNS की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी के खिलाफ एक कारोबारी ने शिकायत की थी, जिस पर बाद में FIR दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में चुनावों से ठीक पहले कोलकाता में ममता ने एक SIR के खिलाफ धरना दिया था। आरोप है कि उन्होंने उस समय सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। 

ममता बनर्जी ने कहा था, “हम हैं, इसीलिए आप सब सुरक्षित हैं। अगर हम यहां न होते, तो जब कोई खास समुदाय एक गुट बनाकर आपको घेरता, तो वे आपको एक सेकंड में खत्म कर देते।”

इस साल मई 2026 में भी एक वकील की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में ममता के खिलाफ एक FIR दर्ज हुआ था। 20 मई को सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में वकील रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और चुनावी प्रचार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान देने का आरोप लगा था। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top