Newswahni

भारत में लॉन्च कौन कर सकता है एप्लाई कितनी है फीस कैसे होती है प्रोसेस किन डॉक्टूमेंट् स की जरूरत क्या है फायदा…


how to apply e passport know rules charges भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा 2.0 के तहत ई-पासपोर्ट लॉन्च किए हैं। ये इलेक्ट्रॉनिक चिप वाले स्मार्ट पासपोर्ट यात्रा सुरक्षा को मजबूत करेंगे और अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाएंगे। इनमें डिजिटल फोटो, फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक जानकारी होगी। इससे धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी।

ALSO READ: नहीं जानते कब वह रेप कर दे, तो क्या सभी पुरुषों को जेल में डाल दें

e-Passport कैसे करता है काम

e-Passport के कवर पेज पर एक छोटी सुनहरी चिप का निशान होता है, जो बताता है कि यह इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट है। असली चिप पासपोर्ट के भीतर लगी होती है। इसमें पासपोर्ट धारक का बायोमेट्रिक डेटा, फिंगरप्रिंट और अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रूप से स्टोर रहती है। इससे पासपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ती है और फर्जीवाड़े की आशंका कम होती है।

 

e-Passport के फायदे

ई-पासपोर्ट के लॉन्च को भारत के ट्रैवल डॉक्यूमेंट सिस्टम में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, जो यात्रियों को ज्यादा सिक्योरिटी और सुविधा देता है। ज्यादा सिक्योरिटी : चिप और एन्क्रिप्शन से नकली पासपोर्ट बनाना मुश्किल हो जाता है। तेज़ इमिग्रेशन : बायोमेट्रिक स्कैनिंग से वेरिफ़िकेशन तेज हो जाता है। ग्लोबल स्टैंडर्ड :  इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए बेहतर मंज़ूरी

 

e-Passport कौन कर सकता है आवेदन

कोई भी भारती नागरिक आवेदन कर सकता है। चाहे आप पहली बार पासपोर्ट बनवा रहे हों या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण (Renewal) करा रहे हों। हालांकि यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है, इसलिए आवेदन से पहले आपको यह देखना होगा कि आपके शहर में यह सुविधा है या नहीं।

 

e-Passport  कैसे करें एप्लाई 

ई-पासपोर्ट का प्रोसेस लगभग रेगुलर पासपोर्ट जैसा ही है।  पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर या लॉग इन करें। नए पासपोर्ट या रिन्यूअल के लिए ऑनलाइन फ़ॉर्म भरें। फ़ीस पे करें और अपॉइंटमेंट बुक करें।  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक सबमिशन के लिए PSK/POPSK पर जाएं।  प्रोसेस पूरा होने के बाद, ई-पासपोर्ट आपके पते पर भेज दिया जाएगा। 

 

e-Passport की कितनी है फीस

e-Passport की फीस रेगुलर पासपोर्ट जितनी ही है।  36 पेज वाली पासपोर्ट बुक के लिए 1500 रुपए और 60 पेज वाली बुक के लिए 2000 रुपए शुल्क देना होता है। यदि तत्काल सेवा ली जाती है तो चार्ज बढ़कर लगभग 3500 से 4000 रुपए  तक हो सकता है। Edited by: Sudhir Sharma



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top