
Delhi University admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की दौड़ शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल खोल दिया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में 73 यूजी कोर्स और 100 से ज्यादा बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के लिए दाखिला लेने के लिए अब आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बतादें DU में करीब 71,600 सीटें हैं।
CUET-UG 2026 का रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब दिल्ली यूनिवसिर्टी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने हैं। ऐसे में ये राहत की खबर है।
एडमिशन डीन हनीत गांधी ने दी जानकारी
एडमिशन डीन हनीत गांधी ने बताया कि पहला चरण रजिस्ट्रेशन का शुरू हो चुका है। दूसरा चरण अगले हफ्ते तक शुरू हो जाएगा। उन्होंने साफ किया कि इस साल एडमिशन पूरी तरह CUET-UG 2026 स्कोर पर आधारित होगा। उम्मीदवारों को सिर्फ प्रोग्राम स्पेसिफिक योग्यता शर्तें पूरी करनी होंगी।
छात्र अपने CUET-UG 2026 एप्लीकेशन नंबर से CSAS पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं।
नाम, जन्मतिथि, फोटो और सिग्नेचर जैसी जानकारी सरकार के API से ऑटो भर जाएगी।
फीस: अनरिजर्व्ड, OBC-NCL और EWS कैटेगरी के लिए 250 रुपये हैं, वहीं SC, ST और PwBD कैटेगरी के लिए 100 रुपये फीस रखी गई है।
फीस एक बार ही देनी है और नॉन-रिफंडेबल है।
दूसरा चरण के लिए रजिस्ट्रेशन कब?
पहला चरण पूरा करने के बाद छात्र दूसरे चरण में हिस्सा लेंगे। इसमें वे अपने CUET टेस्ट पेपर को 12वीं क्लास के विषयों से जोड़ेंगे और पसंदीदा कॉलेज-कोर्स की प्रेफरेंस भरेंगे। यूनिवर्सिटी इसी मैपिंग के आधार पर एलिजिबिलिटी चेक करेगी। दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा।
स्टूडेंट्स सबसे पहले कर लें रजिस्ट्रेशन
यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा है कि रजिस्ट्रेशन से पहले अंडरग्रेजुएट बुलेटिन ऑफ इन्फॉर्मेशन और CSAS (UG) 2026-27 गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें। आगे की कोई भी अपडेट के लिए आधिकारिक एडमिशन पोर्टल भी लगातार चेक करने की सलाह दी जाती है। छात्र अब पोर्टल पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और CUET स्कोर पर आधारित रहेगी। ऐसे में स्टूडेंट्स बिना ज्यादा टेंशन किए पहले बस रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि आप अपनी सीट सुरक्षित कर सकें।