Newswahni

ने श्रावणी मेला तैयारियों का लिया जायजा खगड़िया में सुरक्षा सुविधा में कमी न हो अधिकारियों को दिए निर्देश…




खगड़िया में आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को जिलाधिकारी विक्रम वीरकर और पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र, गंगा घाट, पहुंच पथ, नाव परिचालन स्थल और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश जिलाधिकारी विक्रम वीरकर ने कहा कि श्रावणी मेला पूरे बिहार का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु अगुवानी घाट से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए प्रस्थान करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो। उन्होंने मेला क्षेत्र में अस्थायी दुकानों के व्यवस्थित पुनर्स्थापन, मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम, स्वास्थ्य शिविर और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही, पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों के निर्माण और उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। गंगा घाट पर नाव संचालन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश उन्होंने कहा कि नावों पर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को किसी भी स्थिति में नहीं बैठाया जाए। घाटों पर सुरक्षित चढ़ने-उतरने की व्यवस्था, नाव परिचालन क्षेत्र की स्पष्ट मार्किंग और लाइफ जैकेट सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने एसडीआरएफ टीम, स्थानीय गोताखोरों और नाव चालकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक खाका तैयार किया गया है। घाट परिसर, पहुंच पथ एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं नाव संचालन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रावणी मेला में आने वाले लाखों कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर गोगरी एसडीओ संजय कुमार, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top