![]()
शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचवदन स्थान कुर्सेढी में आगामी 27 और 28 अगस्त को दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव सह मेला आयोजित होगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम शेखर आनंद पहुंचे। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेले के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बनाए जा रहे अत्याधुनिक वाटरप्रूफ पंडाल का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इनमें ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग स्थल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था शामिल है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों पर ड्रॉप गेट बनाने के निर्देश दिए गए। मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने तथा पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और विश्राम के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इनमें अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, बीडीओ, सीओ के अलावा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्यगण शामिल थे। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया ताकि 27 और 28 अगस्त को आयोजित होने वाले इस महोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सके।
Source link