Newswahni

जब ये सब हुआ अतीक अहमद के से कनेक्शन दिखाने पर क्या बोले सपा सांसद



Dhurandhar 2: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। इस बार, केवल आतंकी हमले ही नहीं, बल्कि असल घटनाओं से आधारित कई चीजें दिखाई गई हैं जिसने राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी। इनमें से एक है ‘आतिफ अहमद’ का किरदार जिसे माफिया डॉन अतीक अहमद का रूपांतरण बताया जा रहा है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया है कि कैसे आतिफ अहमद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था। अब इसपर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय की प्रतिक्रिया सामने आई है।

‘धुरंधर 2’ पर राजीव राय का रिएक्शन

फिल्म में आतिफ अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े बताए गए हैं जिनपर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय का बयान सामने आया है। उन्होंने IANS से बात करते हुए कहा- “जब ये हुआ तो वो हमारी पार्टी में नहीं थे। दूसरी बात, भाजपा की एक प्रोपेगेंडा मशीन है, एक सलाहकार है जो अपने ऊपर और अपनी काल्पनिक दुनिया पर फिल्में बनवाते रहते हैं। किसी का कुछ भी कह सकते हैं, किसी से भी लिंक जोड़ सकते हैं”।

राजीव राय ने आगे कहा कि “एक ऐसी फिल्म भी बनवाइए जिसमें किसी वीर को माफी मांगते, गिड़गिड़ाते और पेंशन लेते दिखाया गया हो। आपके असली चरित्र को मुखबिरी करते दिखाया गया हो। ये दिखाया गया हो कि 1942 में, मुस्लिम लीग के साथ सरकार में बैठकर आप कैसे अंग्रेजों के लिए चिट्ठी लिख रहे थे, ये असली सच, जो इतिहास में दर्ज है, वो देश के सामने क्यों नहीं आना चाहिए”। 

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद का किरदार?

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ में आतिफ अहमद को उत्तर प्रदेश के एक राजनेता के रूप में दिखाया गया है जो एक गैंगस्टर भी रह चुका है। वो भारत में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग का नेटवर्क चलाता है। पाकिस्तान जब यूपी चुनाव को प्रभावित करने के लिए नेपाल के रास्ते नकली नोटों की खेप भेज रहा था, तब उसने आतिफ अहमद की मदद ली। आतिफ अहमद का हूलिया और नाम काफी हद तक अतीक अहमद से मिलता-जुलता है जिसके बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top