Newswahni

यात्रीगण ध्यान दें दिल्ली के मेट्रो स्टेशन आज भी बंद कहीं आप भी तो नहीं होने वाले परेशान तुरंत देखें लिस्ट…



Delhi Metro Update: नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते आज भी दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। ऐसे में सुबह नहा-धोकर दफ्तर भागने वाले लोगों का माथा सनकना तय है। राजीव चौक पर जो भीड़ धक्का-मुक्की के साथ आगे बढ़ती थी, आज वो DMRC के इस फैसले को कोसती नजर आ सकती है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशेन (DMRC) ने बताया है कि दिल्ली के 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशन आज, शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, सुबह के व्यस्त समय में दफ्तर और गंतव्य के लिए निकलने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए DMRC ने एक राहत जरूर दी है। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बंद रहने वाले 17 मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट

गौरतलब है कि सीजेपी प्रदर्शन के कारण दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुबह 7.30 बजे के बाद जिन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे, उनमें ब्लू लाइन, येलो लाइन और वायलेट लाइन के कई सबसे ज्यादा व्यस्त स्टेशन शामिल हैं।

गुरुवार को भी यातायात रहा प्रभावित

इससे पहले गुरुवार को भी सेंट्रल दिल्ली का यातायात प्रभावित रहा था। कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग और 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के बाद यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे थे।

दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को हुई परेशानी

इतना ही नहीं, यात्रियों के मुताबिक, शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद बुरा हाल हुआ। मेट्रो बंद होने के चलते सफर में 40-45 मिनट ज्यादा लगे। बसों में भारी भीड़ देखने को मिली, जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top