Newswahni

राजधानी दिल्ली के रोहिणी में सनसनीखेज वारदात घर में घुसकर युवक की पीट पीटकर हत्या आरोपी गिरफ्तार…



Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या दी गई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया। 

बताया जा रहा है कि कंझावला इलाके में बीती रात 2 बजे एक मजदूर के घर में चोरी करने के लिए घुसा था, लेकिन घर में सो रहा व्यक्ति जग गया और चोरी करते हुए देख लिया। जानकारी के अनुसार मृतक चोर पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है।

चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या

मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी के कंझावला इलाके में बीती रात 2 बजे एक मजदूर के घर में चोरी करने के लिए घुसा था, लेकिन घर में सो रहा व्यक्ति जग गया और चोरी करते हुए देख लिया, जिसके बाद आसपास के लोग जग गए और चोर को पहचान लिया। लोगों ने चोर को पकड़ कर हाथ पैर बांध दिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

मृतक चोर पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि घटना में जिस युवक की मौत हुई है, इससे पहले मृतक चोर पर चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले ही एक घर से गैस सिलेंडर चोरी किया था।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चोर को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top