Newswahni

दिल्ली के रोहिणी में डबल मर्डर प्रशांत विहार इलाके में खून से सने युवकों के शव मिले…



Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सेक्टर-10 के डीडीए पार्क में 2 लोगों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के ग्रीन ऑरा बैंक्वेट हॉल के पास डीडीए पार्क की है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। दोनों व्यक्ति बेहोश नजर आए। उनके शरीर पर खून के निशान साफ दिख रहे थे। तुरंत क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) को बुलाया गया। मौके पर मौजूद सबूत जुटाए गए, साथ ही पास खड़ी जेसीबी मशीन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस दोनों युवकों को तुरंत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल (बीएसए अस्पताल) लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की उम्र करीब 35 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले में एक चश्मदीद गवाह रोहित कुमार का बयान पुलिस ने फिलहाल दर्ज किया, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

दिल्ली पुलिस ने बयान के आधार पर इस मामले में तेजी से कार्रवाई की और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया, आरोपी का नाम राजगीर सिंह है। वह शालीमार बाग इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। प्रशांत विहार थाने की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। मौत की असली वजह पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक सबूतों का इंतजार है। पुलिस यह भी देख रही है कि दोनों व्यक्ति पार्क में किस वजह से पहुंचे थे और उनके बीच क्या संबंध था। 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी दी जा सकेगी। लेकिन दो युवकों की हत्या से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। यह घटना दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई का उदाहरण है। लेकिन रोहिणी इलाके में सुरक्षा को लेकर लोग अक्सर सवाल उठाते हैं। पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है और आगे की जानकारी के लिए जांच पूरी होने तक का इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top