Newswahni

साफ हवा बेहतर पढ़ाई और मजबूत स्वास्थ्य सेवा रेखा गुप्ता ने बताया कैसा होगा दिल्ली का बजट…



Delhi Budget Session 2026: दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत ‘खीर सेरेमनी’ के साथ हुई। यह रस्म पहली बार शुरू हुई, जिसमें पारंपरिक भारतीय मिठाई बनाई जाती है, भगवान को चढ़ाया जाता है और फिर बजट टीम और आम जनता के बीच बांटी जाती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई परंपरा ‘खीर सेरेमनी’ की रस्म को निभाया। केंद्र सरकार की ‘हलवा सेरेमनी’ से प्रेरित इस ‘खीर सेरेमनी’ का उद्देश्य बजट प्रक्रिया को शुभ, पारदर्शी और जन-कल्याण से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह उनकी सरकार का दूसरा बजट है। उन्होंने कहा कि, ‘यह बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा।’  

CM रेखा गुप्ता ने बताया सरकार का बजट प्लान   

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- ‘इस बजट में छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं, मजबूत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता में सुधार और हरी-भरी दिल्ली का संकल्प है। पिछले साल हमने दिशा बदली, अब दशा सुधारने का समय है।’ सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, ‘जनता का आशीर्वाद हमेशा साथ है और सरकार राष्ट्रीय राजधानी को और बेहतर बनाने के लिए काम करेगी।’

मंत्री मनजिंदर सिरसा ने बताया ‘ग्रीन बजट’  

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बजट को ‘ग्रीन बजट’ बताया। उन्होंने कहा कि, ‘पिछले 30 साल से वायु प्रदूषण से लड़ाई चल रही है। पिछली सरकारें झूठे वादे करती रहीं। इस बार बजट पर्यावरण बचाएगा और साफ हवा देगा।’ मंत्री सिरसा ने आश्वासन दिया कि पिछले एक साल में कई काम तेज हुए हैं। इस बजट में अगले साल की पूरी रूपरेखा तय होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top