Newswahni

दिल्ली में पहली जोरदार बारिश ही बनी जानलेवा सुबह पड़ोसी बच्चे के साथ शौच के लिए जा रहे साल के बच्चे की पानी…



Waterlogging In Delhi: राजधानी दिल्ली में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब पहली जोरदार बारिश हुई, तो यह एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द लेकर आई। दिल्ली के समयपुर बादली इलाके की संजय कॉलोनी में बारिश के कारण इकट्ठा हुए पानी में डूबने से 7 साल के एक मासूम बच्चे की जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 साल का मासूम रिहान अपने एक पड़ोसी बच्चे के साथ शौच के लिए घर से निकला था। बारिश की वजह से कॉलोनी के कई हिस्सों और पास के एक खाली प्लॉट में काफी पानी भर गया था।

जब रिहान काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत उसे ढूंढना शुरू किया। करीब दो घंटे की लगातार तलाश के बाद, परिवार वालों को बच्चे का शव उसी पानी से भरे खाली प्लॉट में मिला। यह देखकर परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की खबर मिलते ही बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

इस मासूम की मौत ने स्थानीय प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। रिहान की मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं इलाके के लोग बहुत गुस्से में हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पानी निकलने का कोई सही सिस्टम नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में यहां यही हालात होते हैं, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं देता। हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब में बदल जाती हैं। टूटी सड़कों की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जाती।

स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि अगर प्रशासन ने समय रहते पानी निकासी का सही इंतजाम किया होता, तो आज इस बेगुनाह बच्चे की जान नहीं जाती। घटना के बाद इलाके के लोगों ने मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और के बच्चे के साथ ऐसा हादसा न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top