Newswahni

प्रेमी ने फोन पर कहा पति का काम तमाम कर दो पत्नी ने घोंप दिया चाकू दिन बाद अस्पताल में मौत…



Kanpur Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी ने प्रेमी के उकसाने पर अपने पति को चाकू से गोद डाला, जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद 11 दिन तक इलाज के बाद पति की मौत हो गई। ये घटना फीलखाना इलाके की है।

मृतक मनीष गुप्ता की उम्र 45 साल थी, पत्नी निहारिका से 9 साल पहले लव मैरिज की थी, दोनों का 6 साल का बेटा रियांश भी है। परिजनों की मानें तो पिछले तीन साल से निहारिका का जम्मू के एक युवक से फेसबुक पर अफेयर चल रहा था। मनीष जब इस बात का विरोध करते तो घर में झगड़े होते थे।

प्रेमी से बात करते पकड़ा तो हुआ विवाद

जिस दिन चाकू से वार किया उस दिन पत्नी निहारिका अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। लेकिन मनीष ने उन्हें पकड़ लिया तो दोनों में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान निहारिका ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और मनीष के पेट में कई वार कर दिए।

मनीष परिवार का इकलौता बेटा था, उनके पिता रामकिशोर गुप्ता कपूर सप्लाई का काम करते हैं, मनीष किराना बाजार में ब्रोकर थे और बाद में अपना बिजनेस शुरू किया था। घटना के समय चीख सुनकर परिवार वाले दौड़े आए, मनीष खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें पहले लोकल अस्पताल ले जाया गया, फिर हैलट (एलएलआर) अस्पताल रेफर किया गया।

हैलट अस्पताल में होश आने पर मनीष ने बताया कि चाकू मारते समय निहारिका फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। प्रेमी ने चीख सुनकर कहा था- ‘पति का काम तमाम कर दो’। फिलहाल पुलिस ने मनीष के पिता की शिकायत पर निहारिका कश्यप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की जांच की जा रही है। ये घटना पारिवारिक रिश्तों और अफेयर की वजह से होने वाली हिंसा को उजागर करती है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top