Newswahni

टॉपर माही को भाजपा नेता ने किया सम्मानित डॉ मनीष ने मोमेंटो कलम और डायरी भेंट की कहा इरादे मजबूत हो तो समफता…




गयाजी की माही कुमारी ने सीबीएसई इंटमीडिएट परीक्षा में पहला स्थाना पाया था। माही को शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. पंकज मिश्रा ने घर आकर सम्मानित किया है। इस मौके पर परिवार, आसपास के लोग और शुभचिंतक ने गर्व महसूस किया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने माही को बुके, अंगवस्त्र, मोमेंटो, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गयाजी की यह बेटी आज पूरे बिहार के लिए प्रेरणा बन चुकी है। माही ने अपनी मेहनत, अनुशासन और सेल्फ स्टडी के दम पर यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और इरादे मजबूत हों, तो सफलता जरूर मिलती है।
गया और बिहार की उपलब्धि है कहा कि बिहार की बेटियां अब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं। माही की उपलब्धि सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गया और बिहार की उपलब्धि है। उन्होंने माही के माता-पिता और शिक्षकों की भी सराहना की। कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे परिवार का संस्कार और गुरुजनों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत होती है।

माही ने कहा- ये सम्मान मेरे लिए खास है सम्मान मिलने के बाद माही ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। शहर के बड़े लोग घर पहुंचकर सम्मानित कर रहे हैं, यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज मेहनत, लगन और सेल्फ स्टडी है। अगर छात्र नियमित पढ़ाई करें और खुद पर भरोसा रखें, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
माही ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस करना जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top