Newswahni

राज्यों की राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान खड़गे दिग्विजय समेत कई दिग्गज हो रहे रिटायर…



Rajya Sabha Elections 2026: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी ई है। 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा, जिसका शेड्यूल जारी हो गया है। 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन नतीजे आएंगे। 20 जून तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।

जिन 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव होना है, उसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मिजोरम शामिल हैं। 

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है।

मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस प्रक्रिया को 20 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

किन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव?

राज्यसभा के जिन 24 सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा 4-4 सीटों पर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में चुनाव होंगे। वहीं, मध्य प्रदेश- राजस्थान की 3 सीटों, झारखंड की दो सीटों, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव कराए जाएंगे।

कई बड़े नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

कई बड़े नेताओं की राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो रही है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की मौत के बाद उनकी सीट खाली हो गई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र से सुनेत्रा पवार और सी वी षणमुगम के इस्तीफे के चलते भी दो सीटें खाली हुई। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top