Newswahni

हाफिज सईद ने कराया था पहलगाम हमला जिसमें लोगों की हुई मौत ने लश्कर ए तैयबा सरगना के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट…



पहलगाम आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। एनआईए ने सोमवार को विशेष अदालत में दाखिल अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। इसके अलावा हमले की साजिश और आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अतिरिक्त साक्ष्य अदालत में पेश किए गए हैं।

हाफिज सईद पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और पाकिस्तान से आतंकी साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। चार्जशीट में BNS और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआई की जांच के मुताबिक, जांच में पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और उससे जुड़े सबूत सामने आए हैं। 

इन आरोपियों को भी किया गया नामजद

इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को दाखिल चार्जशीट में पाकिस्तानी हैंडलर Sajid Jatt, ऑपरेशन महादेव में मारे गए 3 आतंकियों और 2 गिरफ्तार आरोपियों को नामजद किया गया था। एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन TRF (The Resistance Front) को भी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने का आरोपी बनाया है।

आतंकियों ने 25 लोगों की हत्या की थी

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह मामला एनआईए को सौंप दिया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top