Newswahni

राजस्थान के बारां में स्लीपर बस बेकाबू होकर पलटी हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत से ज्यादा घायल…



Sleeper bus accident: राजस्थान में सुबह-सुबह स्लीपर बस पटलने से हादसा हो गया, घटना बारां NH-27 पर फरेदुआ तलहटी गांव की बताई जा रही है। जहां स्लीपर बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी ये स्लीपर बस कोटा से कानपुर की तरफ जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर सभी घायलों को शाहाबाद चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि, बस कैसे अचानक हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि मौके पर लोगों ने एक-दूसरे की मदद करते हुए, सभी को बस से बाहर निकाला।

राजस्थान के बारां जिले में एनएच-27 पर फरेदुआ तलहटी गांव के पास कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में एक बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत शाहाबाद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, स्थानीय लोगों ने बस से यात्रियों को निकालने में मदद की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस की गति या किसी बस में किसी खराबी के चलते हादसा हुआ हो सकता है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने घायलों के इलाज की निगरानी के साथ मृतका के परिजनों को तुरंत मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top