Newswahni

महाराष्ट्र के जालना में भीषण सड़क हादसा ट्रक और पिकअप की टक्कर में लोगों की मौत घायल…



महाराष्ट्र के जालना में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां कदवांची गांव के पास मजदूरों को ले जा रही पिकअप गाड़ी की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की दुखत मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बतादें ये हादसा समृद्धि महामार्ग के पास हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। जानकारी मिली है कि पिकअप गाड़ी में मजदूर सवार थे। वे काम पर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को इतनी भयानक टक्कर मारी की पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

हादसे में 6 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

मौके पर चारों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, हादसा होते ही मौके पर 6 लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, फिलहाल पुलिस ने सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं ट्रक ड्राइवर को पकड़ा गया या नहीं इसको लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक मृतकों और घायलों के नाम जारी नहीं किए गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

कुछ दिनों पहले गढ़चिरौली में हुआ था ऐसा ही हादसा 

कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी इसी तरह सड़क हादसे की एक खबर आई थी, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी की सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना गढ़चिरौली-चामोर्शी मार्ग पर तलोधी मोकासा गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुई। बतादें इस वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार थे, हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय 2 लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, कुल 6 लोग इस हादसे में मारे गए। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top