Newswahni

बीकानेर में भीषण हादसा कार और ट्रक की आमने सामने की टक्कर एक महिला और एक बच्ची समेत की मौत…



राजस्थान के बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर सीजराल होटल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार और एक ट्रक की आमने सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई है। 

वहीं, बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इस भयानक घटना के बाद होटल के आसपास हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। 

हरियाणा निवासी बताये जा रहे हैं मृतक

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन पुरूष, एक महिला व एक बालिका शामिल है। बताया जा रहा है कि मृतक लोग हरियाणा से हैं। इस हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतकों के शव को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।  

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर हुए इस भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद चीख-पुकार मचने लगी। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पहचान और विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

बच्ची की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

इस भयानक हादसे में जगह छह लोगों की जान चली गई वहीं, एक हादसे में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बच्ची को बिकनरे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत में हादसे का करण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस इस मामले में CCTV खंगाल रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top