Newswahni

ट्रक टेम्पो क्रूजर की टक्कर में तीन की मौत जयपुर के चौमूं में भीषण हादसा सड़क किनारे दुकान में घुसी गाड़ी…



राजस्थान के जयपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। चौमूं में जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे (NH-52) पर ट्रक और टेम्पो क्रूजर की जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जोरदार था कि टेम्पो क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। ट्रक से टकराने बाद क्रूजर सड़क किनारे एक दूकान में जा घुसी।

चौमूं थाना पुलिस के अनुसार,चौमूं में  NH-52 पर ट्रक और टेम्पो क्रूजर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से इतनी जबरदस्त आवाज हुई कि आसपास के लोग भी दहल गए। हादसे में टेम्पो क्रूजर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कर दिया। क्रूजर गाड़ी महाराष्ट्र की बताई जा रही हैं। गाड़ी में करीब 10 से 11 लोग सवार थे। एक छोटा बच्चा अभी भी गायब बताया जा रहा है।

मृतकों के शवों को चौमूं सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के सटीक कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेम्पो क्रूजर महाराष्ट्र से आ रही थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top