Newswahni

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद वाहन भिड़े हादसे में लोगों की मौत घायल…



BREAKING: जोधपुर के अरना झरना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और चिकित्सा विभाग को अलर्ट किया गया है। घायलों का इलाज पास के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दुर्घटना में केवल दो वाहनों की ही टक्कर नहीं हुई है, बल्कि एक के बाद एक चार वाहन आपस में भिड़ गए हैं। इसमें एक मोटरसाइकिल, एक गेटवे कार, एक टैंकर और यात्री बस शामिल है। 

तेज रफ्तार हो सकती है हादसे की वजह

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुजरात नंबर की बस राजीव गांधी नगर की तरफ से आ रही थी, तभी टैंकर से टकरा गई। जांच में यह भी सामने आया है कि सभी यात्री गुजरात के रमाना रुपण गांव निवासी हैं। 47 यात्रियों से भरी बस रामदेवरा से दर्शन कर वापस गुजरात लौट रही थी। तभी वाहनो की जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घायलों को मौके से निकालकर एमडीएम अस्पताल ले गई, जहां गंभीर रूप से घायलों के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। 

हादसे के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए IPS रोशन मीणा मौके कते लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश लगातार पूरे घटनाक्रम की फीडबैक ले रहे हैं। वहीं मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने स्वयं ट्रॉमा इमरजेंसी पहुंचकर चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

अस्पताल में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती 

फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने ट्रॉमा इमरजेंसी को अलर्ट मोड पर रखा है और अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा पुलिस और चिकित्सकों की टीम दुर्घटना स्थल की जांच कर रही है। घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर अब यातायात बहाल कर दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top