Newswahni

इस राज्य में भूकंप के झटकों से कांपी धरती अफरा तफरी में घरों से बाहर निकले लोग रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता…



Earthquake news: गुरुवार (11 जून) रात नॉर्थ ईस्ट का एक राज्य भूकंप के झटकों से कांप उठा। रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर असम में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 आंकी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिलचर से 20 किमी उत्तर पूर्व में होजई दर्ज किया गया है। 

इससे पहले रविवार (7 जून) देर रात भी असम में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इस दौरान असम के साथ-साथ मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। दरअसल, यह भूकंप भारत के पड़ोसी देश भूटान में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 तीव्रता मापी गई। इसके चलते ही असम समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में तेज झटके महसूस हुए। 

क्यों यहां बार-बार आते हैं भूकंप?

पूर्वोत्तर भारत (असम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय आदि) में छोटे और बड़े भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। इसका मुख्य कारण है कि यह पूरा इलाका दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है। भारतीय प्लेट लगातार उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है और यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है। इस टकराव से बहुत सारा दबाव बनता है। जब यह दबाव अचानक छूटता है, तो भूकंप आ जाता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के पूर्वी हिस्से में एक और जगह है जहां एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे धंस रही है। इन दोनों वजहों से यहां बार-बार भूकंप के झटके लगते हैं।

यह क्षेत्र भारत का सबसे ज्यादा खतरनाक भूकंप वाला इलाका (Zone 5) माना जाता है। 1950 में यहां 8.6 तीव्रता का बहुत बड़ा भूकंप आ चुका है। 

फिलीपींस में भूकंप ने मचाई तबाही

8 जून 2026 को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 47 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 688 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित सारंगानी प्रांत के मासिम शहर से लगभग 32 किलोमीटर दूर समुद्र में काफी कम गहराई पर था।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top