Newswahni

की तैयारी के दौरान इंस्टाग्राम पर प्यार महिला बोली पति तलाक देने का बना रहा दबाव शादी के महीने बाद छोड़ा…




पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति के साथ रहने और न्याय पाने के लिए भटक रही है। महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई प्रेम कहानी शादी तक पहुंची, लेकिन करीब छह महीने बाद पति ने उसे छोड़ दिया। अब वह पति के घर पहुंचकर साथ रहने की मांग कर रही है। महिला ने पति और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, पटना में बीपीएससी की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए पश्चिम चंपारण के लालगढ़, सिंहाछापर निवासी अप्पू कुमार से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्रेम-संबंध में बदल गया। महिला का दावा है कि दोनों करीब तीन साल तक साथ रहे। मोतिहारी महिला थाने में की शादी महिला मूल रूप से भागलपुर जिले की रहने वाली है। उसका कहना है कि मई 2026 में दोनों ने मोतिहारी महिला थाने में शादी की। शादी के बाद करीब छह महीने तक दोनों साथ रहे। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और तलाक देने का दबाव बनाने लगा। गर्भपात के लिए दबाव और धमकी का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले रिश्ते के दौरान वह दो बार गर्भवती हुई थी। उसके मुताबिक, दोनों बार उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया। महिला ने जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। नौकरी बचाने के लिए शादी करने का दावा महिला का आरोप है कि अप्पू ने नौकरी बचाने के लिए उससे शादी की थी। उसने दावा किया कि बाद में महिला थाने में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए उससे बयान बदलवाया गया। महिला के मुताबिक, उस समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और पति पर भरोसा होने के कारण उसने उसके पक्ष में बयान दिया था। 20 लाख रुपए लेकर रिश्ता खत्म करने का प्रस्ताव महिला का कहना है कि समझौते के नाम पर उसे फिर अपने साथ ले जाने के बाद छोड़ दिया गया। अब उसके सामने 20 लाख रुपए लेकर रिश्ता खत्म करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। महिला ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए पति के साथ रहने और न्याय की मांग की है। पति के घर पहुंची, परिजनों ने रोका 4 नवंबर को मामले में नया मोड़ आया, जब स्वेता अपने पति के घर पहुंच गई। इससे पहले उसने मुफस्सिल थाने में आवेदन भी दिया था। महिला का आरोप है कि पति के परिजनों ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया और कहा कि पहले लड़के को खोजकर लाओ। स्वेता का कहना है कि वह अपने परिवार को छोड़कर पति के साथ आई थी। अब पति ने भी उसे छोड़ दिया है। ऐसे में वह कहां जाए? उसकी मांग है कि उसे पति के साथ रहने दिया जाए और न्याय मिले। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार पुलिस में पदाधिकारी के रूप में पटना में तैनात पति के एक दोस्त ने फोन कर तलाक देने और रिश्ता छोड़ने की धमकी दी। कथित तौर पर ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। फिलहाल महिला पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और पति पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top