Newswahni

में जुलाई से पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा मधेपुरा सहरसा सुपौल में एग्जाम सेंटर एडमिट कार्ड दिन पहले होगा जारी…




मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सकेंड सेमेस्टर, जून 2026 परीक्षा का कार्यक्रम और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। यह परीक्षा 4 से 13 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मधेपुरा के परीक्षार्थियों के लिए बीएनएमवी कॉलेज साहुगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां टीपी कॉलेज मधेपुरा, बीएनएमयू के सभी पीजी विभाग और पीएस कॉलेज मधेपुरा के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सुपौल जिले के लिए एसएनएस महिला कॉलेज में बीएसएस कॉलेज सुपौल के परीक्षार्थी शामिल होंगे। B.S कॉलेज में SNSRKS के परीक्षार्थी देंगे एग्जाम सहरसा के एसएनएसआरकेएस कॉलेज को पीजी सेंटर सहरसा, एमएलटी कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा और आरएम कॉलेज सहरसा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, बीएस कॉलेज सहरसा में एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें ग्रुप ए की परीक्षा पहली पाली में और ग्रुप बी की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। 4 जुलाई से दोनों ग्रुप का एग्जाम शुरू परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि 4 जुलाई को दोनों ग्रुप के पेपर-5, 6 जुलाई को पेपर-6, 7 जुलाई को पेपर-7, 8 जुलाई को पेपर-8 और 9 जुलाई को पेपर-9 की परीक्षा होगी। इसके बाद 10 जुलाई को वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के एईसी-1, 11 जुलाई को मानविकी एवं विज्ञान संकाय के एईसी-1 तथा 13 जुलाई को सामाजिक विज्ञान संकाय के एईसी-1 की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों, संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और परीक्षा केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि और समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने तथा प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top