Newswahni

में शामिल होते ही सांसद राघव चड्ढा को मिली अहम जिम्मेदारी राज्यसभा के इस समिति के बने अध्यक्ष…



Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उच्च सदन में उन्हें यह जिम्मेदारी दी।

दरअसल, राज्यसभा सभापति ने सदन की याचिका समिति का पुनर्गठन किया है। इसके तहत सदन के 10 सदस्यों को पैनल में नामित किया गया। राज्यसभा की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है, ‘राघव चड्ढा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’

याचिका समिति में राघव चड्ढा के अलावा जो सांसद राज्यसभा सभापति की ओर से सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं उनमें हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंक कुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, वर्गां नारजरी और संतोष कुमार पी. शामिल हैं।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से पुनर्गठित समिति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

क्या करती है राज्यसभा की याचिका समिति?

राज्यसभा की याचिका समिति का प्रमुख कार्य सदन के सामने पेश की जाने वाले याचिकाओं की जांच करना है। यह कार्यपालिका के कामों से संबंधित विशेष सार्वजनिक शिकायतों या सामान्य सार्वजनिक महत्व के मामले की जांच भी करती है। यह समिति नागरिकों के लिए एक औपचारिक मंच के रूप में कार्य संभालती है। यहां पर वह लोग अपनी शिकायतों का समाधान करा सकते हैं, जिन्हें सामान्य प्रशासनिक रास्ते से राहत नहीं मिलती है।

राघव चड्ढा समेत ये सांसद बीजेपी में हुए शामिल

बता दें कि राघव चड्ढा हाल ही में दो तिहाई से ज्यादा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनके साथ संदीप पाठक, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता ने बीजेपी में विलय किया। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top