Newswahni

महिला मोर्चा का प्रोटेस्ट राहुल गांधी का पुतला जलाया सुपौल में महिलाओं के अधिकारों पर वार कांग्रेस है जिम्मेदार के नारे…




सुपौल ग्रामीण मंडल उत्तर अंतर्गत चकडुमरिया में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी जायसवाल ने की, जबकि नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने संभाला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने “महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेदार” और “राहुल गांधी शर्म करो” जैसे नारों के साथ विरोध जताया, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। मार्च विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चकडुमरिया चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया प्रदर्शन के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस कानून के महत्व को कमतर दिखाने की कोशिश कर रहा है। किसी भी तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला मोर्चा आगे भी महिलाओं के हक की आवाज उठाता रहेगा और किसी भी तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा और ग्रामीण मंडल उत्तर के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने विचार रखे और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top