Newswahni

बोली महिलाओं की आकांक्षाओं के साथ अन्याय हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो पर मशाल जुलूस दरभंगा में विरोध प्रदर्शन…




दरभंगा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित नहीं होने का विरोध हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने लहेरियासराय टावर से लोहिया चौक तक मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के समर्थन में नारे लगाए और विपक्ष पर बिल पारित नहीं होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है, जिसे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सपना भारती ने कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम का संसद में पारित नहीं होना महिलाओं की आकांक्षाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी लंबे समय से राजनीतिक भागीदारी और समान अधिकार की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण यह संभव नहीं हो सका। पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए काम करती भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस जुलूस में भावना पासवान, संतोष पोद्दार, वीरेंद्र पासवान, नथुनी पासवान, मुकुंद चौधरी, मुकेश महासेठ, अनीता देवी, रेखा देवी, गजेंद्र मंडल, कल्पना झा, बबिता देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top