Newswahni

Bihar Gas Crisis | Nitish Comparison


आज की सबसे बड़ी खबर घरेलू गैस सिलेंडर से जुड़ी है। बिहार में गैस की किल्लत हो गई है। इससे गैस एजेंसियों से पास लोगों की लंबी कतार खड़ी है। वहीं, पटना में जदयू ऑफिस नीतीश के बेटे निशांत कुमार पहुंचे तो आरती उतारी गई। शंभू गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग के मालिक

.

टॉप 15 खबरें…

1. बिहार में सिलेंडर बांटने के लिए पुलिस की तैनाती

ईरान-इजराइल युद्ध के असर से बिहार में 2 दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल,रेस्टॉरेंट पर असर पड़ रहा है। घरेलू गैस को लेकर भी राज्य के कई जिलों में दूसरे दिन भी लोगों की लंबी कतार दिखी। गोपालगंज, खगड़िया, औरंगाबाद, पटना समेत कई जिलों में लोग सुबह से ही गैस एजेंसी पहुंचने लगे हैं। पटना के जगदेव पथ स्थित एचपी एजेंसी में ताला लटका है। लोगों का आरोप है कि कर्मचारी ताला लगाकर भाग गए हैं। दरभंगा में भी गैस गोदाम में ताला लटका है। पूरी खबर पढ़ें

2. JDU ऑफिस में CM के बेटे की आरती उतारी गई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बुधवार को अचानक से JDU ऑफिस पहुंचे। जहां JDU के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए। निशांत के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। निशांत करीब 30 मिनट तक पार्टी ऑफिस में रुके। उनके निकलने के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी आरती उतारी। इस दौरान भी उन्हें CM बनाने की मांग होती रही। पूरी खबर पढ़ें

3. नीतीश बोले- इधर-उधर मत जाइए, चुपचाप बैठकर सुनिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दौरे पर हैं। आज यात्रा के दूसरे दिन वे अररिया और किशनगंज पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, 2005 के पहले बिहार में कोई विकास का काम नहीं हुआ। वो गड़बड़ किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। पहले शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। हमारी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया। पूरी खबर पढ़ें

4. NEET छात्रा रेप-मौत, मनीष रंजन को नहीं मिली जमानत

NEET छात्रा रेप-मौत मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन को आज यानी बुधवार को भी जमानत नहीं मिली। इस मामले की कल फिर से सुनवाई होगी। पॉक्सो कोर्ट में आज जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। CBI चार बंडलों में अपनी जांच रिपोर्ट और केस से जुड़े दस्तावेज लेकर पहुंची थी। करीब ढाई घंटे चली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिर CBI को फटकार लगाते हुए पूछा, 20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है। जब आपको केस हैंडओवर किया गया, तब आपको इसकी जानकारी थी या नहीं कि मनीष कस्टडी में है? पूरी खबर पढ़ें

5. राज्यसभा चुनाव में AIMIM करेगा RJD कैंडिडेट का समर्थन

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर बुधवार को AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद अख्तरूल ईमाम ने कहा, बहुत पॉजिटिव बातचीत हुई है। राजद कैंडिडेट को समर्थन करने वाले सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पॉजिटिव बात हुई है, पॉजिटिव ही समझिए। अख्तरूल ईमाम ने आगे कहा, तेजस्वी यादव से आज बातचीत हुई है। हम ओवैसी साहब से इसे लेकर बात करेंगे। बातचीत पॉजिटिव हुई है। कैंडिडेट का मामला 5 तारीख को ही क्लियर हो गया था। पूरी खबर पढ़ें

6. बिहार में पहली AI बेस्ड रोबोटिक सर्जरी सफल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। इसके साथ ही बिहार में आधुनिक रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को IGIMS में डॉक्टरों ने AI रोबोट की मदद से दो जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। इनमें शिवहर की रहने वाली 26 वर्षीय महिला की गॉल स्टोन (पित्त की पथरी) की सर्जरी की गई, वहीं 55 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का हर्निया ऑपरेशन भी रोबोटिक तकनीक से किया गया। पूरी खबर पढ़ें

7. बुलेट 5 मिनट में जलकर राख, दो युवक थे सवार

भागलपुर में बुधवार को एक बुलेट बाइक में आग लग गई। आग इतनी तेज लगी थी कि 5 मिनट के अंदर पूरी बाइक राख हो गई। बाइक पर 2 युवक सवार थे। आग लगते ही दोनों युवकों ने बाइक को सड़क किनारे खड़ी की और दूर खड़े हो गए। दोनों युवक बाइक से विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गर्ल्स हाईस्कूल के पास बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बाइक से लपटें उठने लगी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें

8. चेन स्नैचिंग, महिला को सड़क पर घसीटा, हाथ टूटा

पटना के कंकड़बाग इलाके में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। चेन छीनने के दौरान महिला ने बदमाश की कॉलर पकड़ ली। इसे दौरान अपराधियों ने उसे सड़क पर घसीटा। महिला का हाथ टूटा है। किडनी के पास चोट लगी है। घटना के बाद महिला को कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां ICU वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान भोजपुर के बिहीया के रहने वाली मुन्नी देवी (65) के तौर पर हुई है, जो पटना एक शादी में आई थी। पूरी खबर पढ़ें

9. फोन पर प्यार, 5वीं की स्टूडेंट को प्रेमी लेकर फरार

भोजपुर में के उदवंतनगर के चकिया गांव के रहने वाले दोनों पैरों से दिव्यांग ने 5वीं की छात्रा को प्यार के जाल में फंसा लिया। अपनी बातों में फंसाकर उसे 2 साल पहले दिल्ली ले गया और उससे शादी कर ली। नाबालिग के गायब होने के बाद उसके परिजन ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस दो साल से नाबालिग और दिव्यांग को तलाश कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने और होली में दिव्यांग अपने साथ नाबालिग को लेकर घर आया। नवादा थाना की पुलिस को इसकी सूचना मिली, फिर दिव्यांग को नाबालिग के साथ पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें

10. बुआ को बचाने गए 3 भतीजों की डूबकर मौत

भागलपुर के घोघा गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन कार्यक्रम के दौरान नदी में डूब रही महिला को बचाने में 3 युवकों की डूबकर मौत हो गई। हालांकि, महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृत तीनों युवक बचाई गई महिला के भतीजे थे। घटना घोघा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान नया टोला ओलपुरा के रहने वाले नंदलाल साह के 26 साल के बेटे कृष्ण कुमार, शालिग्राम साह के 24 साल के बेटे सनी कुमार और 26 साल के बॉबी कुमार के रूप में हुई है। वहीं, बचाई गई महिला की पहचान तीनों मृतकों की बुआ 35 साल की रुक्मणी देवी के रूप में की गई है। पूरी खबर पढ़ें

11. बिहार में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की कमी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘कुछ जगहों पर थोड़ी बहुत परेशानी जरूर देखने को मिल सकती है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सरकार लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें

12. डीएम ऑफिस के बाहर राजस्व कर्मियों का धरना-प्रदर्शन

भागलपुर में राजस्व कर्मियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिले के अंचलों से पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी लंबित मागों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है और उन्हें जल्द पूरी करने की मांग की है। धरना में शामिल कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि 2025 में सरकार-कर्मचारी संघ के बीच समझौता हुआ था, जो अब तक लालू नहीं हुआ है। प्रदर्शन राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया। पूरी खबर पढ़ें

13. पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

सहरसा में पति ने पत्नी की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह सहरसा के बनगांव नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 में हुई। मृतकों की पहचान रमण खां (40) और उनकी पत्नी सोनी देवी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे घरेलू विवाद में हत्या और आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक रमण खां दिल्ली में मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी सोनी देवी गृहिणी थीं। दोनों के 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14. ‘धुरंधर’ का गाना बजाते लॉन्ग ड्राइव पर निकले तेजप्रताप

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वह लॉन्ग ड्राइव को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी मर्सिडीज कार से लॉन्ग ड्राइव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कार की स्पीड 140 किमी प्रति घंटा से अधिक दिखाई दे रही है। बैकग्राउंड में धुरंधर फिल्म का रोमांटिक गाना ‘बेताब सा मोहब्बत का तू इंकलाब है’, गाना बज रहा है। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

15. बिहार के सभी जिले में मौसम सामान्य रहेगा

गुरुवार को बिहार के सभी जिले में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह से कड़ी धूप निकलेगी। उमस भरी गर्मी महसूस होगी। अधिकतम तापमान भी 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top