Newswahni

Bihar CM Inaugurates Rs 31.20 Cr Aqua Park in Bhojpur


भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित कारीसाथ में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 31.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बाणासुर इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 32 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली यह महत्वाकांक्ष

.

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर आ रहे हैं। 31.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बाणासुर इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का शिलान्यास करेंगे। 32 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री शिलान्यास कार्यक्रम के साथ एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सीएम सम्राट चौधरी आज भोजपुर आएंगे।

सीएम सम्राट चौधरी आज भोजपुर आएंगे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बाणासुर इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क राज्य की मत्स्य विकास योजनाओं में एक महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है। इसके तहत कार्प हैचरी (मछली प्रजनन केंद्र), अत्याधुनिक आरएएस फिश फीड मिल, जल एवं मछली स्वास्थ्य परीक्षण प्रयोगशालाएं, प्रशासनिक भवन सहित कुल 17 अवयवों का निर्माण किया जाएगा।

परियोजना के पूरा होने के बाद बिहार में मत्स्य उत्पादन को नई गति मिलने के साथ-साथ जलकृषि आधारित पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पार्क मत्स्य पालन से जुड़े किसानों, उद्यमियों और युवाओं के लिए प्रशिक्षण, रोजगार और तकनीकी सहायता का बड़ा केंद्र बनेगा।

एक्वा पार्ट की सांकेतिक तस्वीर।

एक्वा पार्ट की सांकेतिक तस्वीर।

शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम समाप्त होने तक जीरो माइल से दुल्हिनगंज बाजार, जीरो माइल से धोबीघटवा होते हुए बामपाली मार्ग और बीबीगंज बाजार से कारीसाथ रेलवे स्टेशन तक भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान वन-वे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को गणमान्य व्यक्तियों के आवागमन तक राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर लौटने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि कार्यक्रम में शामिल अधिकृत वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

आम जनता से सहयोग की अपील

आरा, कोईलवर और बड़हरा क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि उदवंतनगर, संदेश, गड़हनी, चरपोखरी, पीरो, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर और बिहिया क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को नवादाबेन स्थित पार्किंग स्थल में वाहन खड़े करने होंगे। वहां से आगंतुकों को कारीसाथ रेलवे स्टेशन अंडरपास के रास्ते पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित रूट चार्ट का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top