
Bihar Board 12th Toppers List: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ छात्रों का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया है। BSEB की ओर से जारी नतीजों की बात करें तो पिछली बार की तरह ही इस बार भी 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। समिति की ओर से जारी टॉपर्स की लिस्ट में इस बार 26 में से 19 लड़कियां हैं।
85.19% रहा रिजल्ट छात्रों ने किया पास
बता दें, शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी किया गया। इस बार बिहार बोर्ड का रिजल्ट 85.19% रहा, जो पिछले साल के रिजल्ट की तुलना में कम है। 2025 में 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 86.05% था। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें 86.23% छात्राओं ने पास किया है। वहीं लड़कों का पासिंग पर्सेंट 84.90% ही रहा।
आर्ट्स और कॉर्मस में भी लड़कियां टॉपर
बता दें, 12वीं के रिजल्ट के मुताबिक, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। जानकारी के मुताबिक, कॉर्मस में पटना की अदिति कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है। छात्रा ने 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं, आर्टस में गया जिले की निशु कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त किए और 95.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया है।
जबकि साइंस स्ट्रीम में इस बार समस्तीपुर के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त कर 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।
छात्र-छात्राएं रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर देख सकते हैं। बच्चों को रोल कोड और रोल नंबर जैसी जानकारी डालनी होगी। इसके बाद रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
टॉपर्स लिस्ट में इन लड़कियों ने बनाई जगह