Newswahni

Bihar Anganwadi Scam | Woman Duped Rs 12,500 By Scammer



पताही थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में आंगनबाड़ी योजना के नाम पर एक महिला से 12,500 रुपये की साइबर ठगी हुई है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी कर्मचारी बताकर इस वारदात को अंजाम दिया।

.

चम्पापुर निवासी उपेंद्र साह की पुत्रवधू सुंदरकला देवी को 14 मार्च की दोपहर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी केंद्र का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके पुत्र शिवांश कुमार के खाते में सरकारी योजना की राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। उसने प्रक्रिया पूरी करने के बहाने महिला से यूपीआई से जुड़ा मोबाइल नंबर और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।

ठग ने महिला का विश्वास जीतने के लिए पहले उसके खाते में 4,500 रुपए ट्रांसफर किए। खाते में अचानक पैसे आने से सुंदरकला देवी को यकीन हो गया कि कॉल करने वाला व्यक्ति सही है।

विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए अलग-अलग बहाने बनाए। इसके बाद उसने महिला से कई बार में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। देखते ही देखते सुंदरकला देवी के खाते से कुल 12,500 रुपये निकल गए।

जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़िता ने तत्काल परिजनों को जानकारी दी और स्थानीय पताही थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में थाना प्रभारी बवन कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक खाता, ओटीपी या यूपीआई से जुड़ी जानकारी साझा न करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top