Newswahni

लालू राबड़ी की सुरक्षा में फिर बदलाव सम्राट सरकार ने बहाल की सिक्योरिटी बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी मिली…



Lalu Yadav- Rabri Devi Security: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है। सम्राट सरकार ने उनकी Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है। साथ ही, दोनों को बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध कराई गई है।

सुरक्षा कटौती पर मचा था सियासी घमासान

कुछ दिनों पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा को हटा दिया था। इसके बाद उन्हें बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई थी। इस पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

सुरक्षा में कटौती के फैसले पर RJD हमलावर हो गई थी। इतना ही नहीं, विरोध में पूरे लालू परिवार ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। पहले लालू और राबड़ी ने सुरक्षा को लौटा दिया था। उन्होंने पटना आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया था। लालू यादव ने इसके लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि ये सब नीतीश कुमार ने करवाया है। 

तेजस्वी-तेज प्रताप ने भी लौटाई थी सुरक्षा

लालू-राबड़ी के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ऐसा ही कदम उठाया। उन्हें Y+ सुरक्षा मिल रही थी, जिसे उन्होंने वापस लौटा दिया था। साथ ही, लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। हालांकि, उनकी सुरक्षा में केवल एक सिपाही ही तैनात था।

बिहार में सुरक्षा के साथ-साथ बंगले को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो अब थम गया है। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के सरकारी आदेश के बाद, आखिरकार लालू परिवार ने इस बंगले को छोड़ दिया है। पहले राबड़ी देवी ने इस आवास को खाली करने से इनकार कर दिया था।

गुरुवार (2 जुलाई) दोपहर को लालू परिवार की ओर से बंगला पूरी तरह खाली करने की औपचारिक सूचना दे दी गई है। बंगले से सारा सामान हटा लिया गया है। वहीं, भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष होने के नाते 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया है। हालांकि, राबड़ी देवी अभी इस नए सरकारी बंगले में शिफ्ट नहीं हो रही हैं। वह फिलहाल अपने निजी आवास में रहने चली गई हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top