Newswahni

नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में मंत्री सियासी गलियारों में अटकलें तेज…



बिहार में गुरुवार 7 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसे NDA की पावर शो भी माना जा रहा है। इस बीच राज्य के सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, निशांत कुमार ने पहले मंत्री बनने से इनकार कर दिया था, लेकिन मंगलवार देर रात जेडीयू नेताओं की लंबी बैठक के बाद वे राजी हो गए। बता दें कि इससे पहले निशांत की नाम डिप्टी CM की रेस में था, मगर उन्होंने पद को स्वीकार करने से मना कर दिया था और कहा था कि फिलहाल वो संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

निशांत ने मंत्री बनने की जताई सहमति

निशांत कुमार के मंत्री बनने की सहमति के बाद उनकी 7 मई को प्रस्तावित सद्भावना यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा मूल रूप से 7 मई को शुरू होने वाली थी, अब इसे 9 मई से शुरू किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि आज मंत्रिमंडल की नई लिस्ट पर मुहर लग जाएगी। यानि बिहार में NDA से शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। बस कल शपथ ग्रहण की औपचारिकता बाकी रह जाएगी।

सक्रिय राजनीति में निशांत की एंट्री

नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले के दूसरे ही दिन निशांत की राजनीति में एंट्री पर मुहर लग गई थी। इसके बाद 8 मार्च को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा की मौजूदी में वो जेडीयू में शामिल हो गए। इसके बाद से वो धीरे-धीरे राजनीति में सक्रियता दिखाते नजर आए। इस कड़ी में जनता की समस्या को करीब से समझने और विकास की जमीनी हकीकत को परखने के लिए, 7 मई को यात्रा पर जाने वाले थे, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। निशांत के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वो पूरी तरह एक्टिव पॉलिटिक्स में आ जाएंगे।

क्या होगा कैबिनेट विस्तार का फार्मूला?

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में बीजेपी से 12, जेडीयू से 11,  एलजेपी (आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा 6 सीटें मंत्रियों की अभी खाली रखी जाएगी। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top