Newswahni

Bhagalpur Boat Engine Failure | SDRF Rescues 100 Passengers


भागलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भागलपुर में गंगा नदी के बीच यात्रियों से भरी एक नाव बीच धार में खराब हो गई। नाव बरारी गंगा घाट से महादेवपुर गंगा घाट जा रही थी। इसी दौरान अचानक नाव का इंजन बंद हो गया और नाव बीच गंगा में ही रुक गई। नाव पर करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें महिलाएं, बच्चे और मरीज भी शामिल थे।

नाव के बीच नदी में फंसते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। लोग घबराकर मदद की गुहार लगाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

SDRF जवानों ने काफी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं नाव पर सवार लोगों ने बताया कि अचानक इंजन बंद होने से सभी लोग काफी डर गए थे। खासकर मरीजों और बच्चों के परिजन काफी सहमे हुए थे।

एसडीआरएफ की पेट्रोलिंग टीम ने की कार्रवाई

SDRF इंस्पेक्टर नीलू ने बताया कि महादेवपुर से बरारी, भागलपुर आने के दौरान एक नाव के ओवरलोड होने और बीच नदी में खराब हो जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नदी में गश्त कर रही एसडीआरएफ की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

लोगों की जान बचाई गई है।

लोगों की जान बचाई गई है।

नाव में 100 से अधिक यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत और बचाव काम शुरू किया गया। पहले से मौजूद एसडीआरएफ की बोट के माध्यम से बीमार लोगों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इंस्पेक्टर नीलू के अनुसार, जिस नाव में खराबी आई थी, उसके दो नट टूट गए थे। मौके पर ही नाव की मरम्मत कर दोबारा नट लगाए गए, जिसके बाद नाव को फिर से चालू कर दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top