Newswahni

फर्जी कार्यकर्ताओं को जेल बोले सुवेंदु अधिकारी हिंसा के बीच नंदीग्राम पहुंच किया बड़ा ऐलान



Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया।

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने आज, 6 मई 2026 को हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि राजनीतिक करियर में लगातार मिल रही विजय के लिए उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। साथ ही भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

‘500 फर्जी FIR, 400 BJP कार्यकर्ताओं को जेल…’

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां की जनता ने मुझे दो बार सांसद और तीन बार विधायक बनाया। पिछली बार मुख्यमंत्री को हराया, मैं यहां बजरंगबली का आशीर्वाद लेने आया था। हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है उनपर 500 से ज्यादा फर्जी FIR हुई है। 400 भाजपा कार्यकर्ता जेल में रहे, उनपर इतना अत्याचार किया गया। गुंडों, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जो कार्रवाई करनी होगी वह भाजपा सरकार करेगी।

सरकार बनने के बाद निकालेंगे विजय जुलूस- सुवेंदु

इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले 2-3 दिन विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद पुलिस की अनुमति लेकर हम धन्यवाद समारोह करेंगे।

चुनाव के बाद से बंगाल में बवाल 

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से राज्य में हिंसा का भयंकर दौर शुरू हो गया है। कई इलाकों में आगजनी, भारी तोड़फोड़ और हत्या की खबरें आ रही हैं।

मूर्तियां तोड़ी, दफ्तर फूंके और…

गुस्साई भीड़ ने न सिर्फ लेनिन की मूर्ति तोड़ी, बल्कि टीएमसी के एक दफ्तर पर कब्जा भी जमाया। इतना ही नहीं, राज्य के कई हिस्सों में अलग-अलग दलों के कार्यकर्ता भी आपस में बुरी तरह भिड़ गए। ऐसे में वहां तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। चुनाव आयोग ने बढ़ती हिंसा को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। 

सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं अगले CM!

वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें कल (7 मई) बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव के बाद भारी बवाल, बुलडोजर लेकर पहुंची भीड़ ने TMC ऑफिस में की तोड़फोड़; एक्शन में CEC, बोले- सख्त कार्रवाई होगी
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top