Newswahni

BCA Exam Date Change, M.Ed Form Last Date Declared


भागलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देश के बाद संबंधित कॉलेजों और विभागों को सूचित कर दिया गया है। - Dainik Bhaskar

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देश के बाद संबंधित कॉलेजों और विभागों को सूचित कर दिया गया है।

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने परीक्षाओं से संबंधित दो महत्वपूर्ण घोषणाएं जारी की हैं। पहली अधिसूचना बीसीए सेमेस्टर-1 (सत्र 2025-28) की परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर है, जबकि दूसरी अधिसूचना एमएड सेमेस्टर-4 (सत्र 2023-25) के परीक्षा फॉर्म भरने की समय-सीमा से जुड़ी है।

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देश के बाद संबंधित कॉलेजों और विभागों को सूचित कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, बीसीए सेमेस्टर-1 के पेपर बीसीए-105 की परीक्षा, जो पहले 4 मई 2026 को निर्धारित थी, अब अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

एग्जाम सेंटर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं

यह परीक्षा अब 9 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्व निर्धारित ही रखा गया है। यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी छात्र-छात्राओं को पहले से आवंटित केंद्रों पर ही परीक्षा देनी होगी।

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर सभी संबंधित कॉलेजों और विभागों को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके और वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकें।

एमएड सेमेस्टर-4 के परीक्षा फॉर्म 12 मई तक भर सकते हैं

इसी क्रम में टीएमबीयू ने एमएड सेमेस्टर-4 (सत्र 2023-25) की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथि भी जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 12 मई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों और विभागों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्रों से परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि अधिसूचना की प्रति विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, संबद्ध कॉलेजों और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि छात्र-छात्राएं आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top