Newswahni

Banka Rojgar Shivir | Private Job Vacancies Recruitment 2026


बांका जिला नियोजनालय द्वारा 17 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है। यह आयोजन श्री कृष्णा फ्यूल मार्ट, बांका और कृष्णा टायर्स (MRF T&S

.

जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, यह नियोजन शिविर जिला नियोजनालय, बांका (संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर, तेलिया) में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय, बांका में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यह रोजगार शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई इस शिविर के माध्यम से कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें पेट्रोल पंप अटेंडेंट के 6 पद, अकाउंटेंट का 1 पद, गार्ड (नाइट ड्यूटी) का 1 पद और सेल्समैन के 2 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड और रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ नियोजन शिविर में उपस्थित हों। जिला नियोजनालय ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया नियोजक संस्था के निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरी की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top